रायपुर। राजधानी रायपुर के माना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

