बायोलॉजिकल हथियारों से हमला हुआ तो तेहरान को मिटा देंगे
वाशिंगटन। चीन में शी जिनपिंग से मुलाकात के कुछ घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान गैस और बायोलॉजिकल हथियारों पर विचार कर रहा है। उन्होंने ईरान के लोगों को ‘खतरनाक’ बताते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो अमेरिका उन्हें पूरी तरह मिटा देगा। ईरान संघर्ष को खत्म कराने में चीन और रूस की मदद लेने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वह इन देशों से मदद मांगने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार किया है और न तो गोलीबारी की है और न ही समुद्र में जहाज उतारे हैं। ईरान के कथित गैस और बायोलॉजिकल हथियारों कार्यक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ संकेत हैं कि ईरान गैस और जैविक हथियारों को देख रहा हैष। यह अच्छी बात नहीं है. वे दूसरी चीजें भी देख रहे हैं और हम इस पर नजर रखेंगे। ये बेहद खतरनाक लोग हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ऐसा होता है, तो हम उन्हें पूरी तरह मिटा देंगे। शेनझेन में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान संघर्ष को खत्म कराने के लिए चीन और रूस से मदद मांगने की योजना बना रहे हैं?इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं मदद मांगने नहीं जाऊंगा। सच कहूं तो उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है। उन्होंने गोलीबारी नहीं की है, उन्होंने समुद्र में जहाज नहीं उतारे हैं।

