अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपडाकघर कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

कोंडागांव, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस कोंडागांव में आज प्रातः 7 बजे से उपडाकघर कोंडागांव एवं आसपास के शाखा डाकघरों के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। योगाभ्यास से तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का समापन “करे योग, रहे निरोग” के संदेश के साथ किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *