फाफाडीह में 11.69 लाख की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

रायपुर- आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 2 अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 क्षेत्र में साहू पारा तालाब फाफाडीह के पास जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 11 लाख 69 हजार रू की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, वार्ड 13 पार्षद एवं निगम वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार सहित पार्षद श्री खगपति सोनी, एल्डरमेन श्री गोपाल सोना एवं जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी डी घृतलहरे, सहायक अभियंता श्री गोविंद साहेब बंजारे, उपअभियंता श्री अनिमेष चंद्राकर सहित महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, नवयुवको, आमजनो के मध्य शानदार सौगात दी। इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार ने वार्ड में नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर शानदार सौगात देने पर सभी वार्डवासियो की ओर से उत्तर विधायक श्री पुरदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *