वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को रुकवाने का दावा किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते के जरिए इस तनाव को कम किया गया। ट्रंप ने दावा किया, ‘दोनों देशों के बीच स्थिति गंभीर थी। परमाणु हथियारों से लैस देश एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। विमानों को निशाना बनाया जा रहा था। मुझे लगता है कि 5 विमान मार गिराए गए होंगे।’ राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर इस संघर्ष को रुकवाया।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमने कई युद्ध रोके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा था और यह बड़ा होता जा रहा था। हमने इसे व्यापार के जरिए हल किया। हमने कहा कि अगर आप हथियारों और शायद परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे तो हम आपके साथ व्यापार समझौता नहीं करेंगे।’ ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने पर ट्रंप ने बयान दिया और कहा कि हमने इसमें अहम भूमिका निभाई।
भारत-पाकिस्तान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा

