गर्मी बढ़ने के संकेत, तीन दिन में 2-4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

रायपुर । प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं।सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। सुबह-शाम नमी 37% और 31% रही, जबकि आकाश में केवल 20% बादल होने से दिनभर मौसम साफ बना रहा।प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.0 डिग्री रहा। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और पेंड्रारोड में भी तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहा।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिससे शुष्क मौसम जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *