बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, 1 की मौत, 8 घायल

छतरपुर. मध्य प्रदेश के मशहूर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टीन सेड गिरने के चलते एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या आठ है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम श्याम लाल कौशल है। वह बस्ती जिला के सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। 50 साल के कौशल बागेश्वर महाराज के जन्मदिन पर दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ धाम पर आए थे। वह सबेरे करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ दरबार के पास खड़े थे, तभी अचानक टीन सेड गिर गया और लोग दब गए। इस हादसे में श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *