डाक जीवन बीमा से मृत्यु दावा राशि का त्वरित भुगतान, परिवार को मिला सहारा

कोंडागांव। उपडाकघर कोंडागांव में सोमवार को डाक जीवन बीमा (PLI) के अंतर्गत मृतक बीमाधारक स्वर्गीय नोहरू राम नेताम (शिक्षक, मालाकोट) के नामांकित लाभार्थी को मृत्यु दावा राशि का भुगतान किया गया। स्वर्गीय नोहरू राम नेताम का आकस्मिक निधन 1 जनवरी 2026 को हो गया था। उनके नामांकित लाभार्थी श्रीमती धनई नेताम (पत्नी) को ₹4,16,400 (चार लाख सोलह हजार चार सौ रुपये) की दावा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उपडाकपाल एस.एल. गोटी, दयाराम ध्रुव, डिकेश मिर्झा, अजय पांडे, कमलेश मरकाम, मेघावत सुरेश, चमन नेताम, मेघा ठाकुर एवं राधे मोहन नाग सहित डाक विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में राशि का वितरण किया गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि स्वर्गीय नोहरू राम नेताम ने वर्ष 2018 में पोस्ट ऑफिस मालाकोट के तत्कालीन पोस्टमास्टर डिकेश मिर्झा के माध्यम से ₹3 लाख का डाक जीवन बीमा कराया था। इस दुखद घटना पर डाक विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया। उपडाकपाल ने इस अवसर पर डाक जीवन बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में परिवार को संबल भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे डाक जीवन बीमा से जुड़कर अपने एवं अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करें तथा देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *