करवा चौथ के दिन होटल में बॉयफ्रेंड के साथ मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. एक तरफ महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी तरफ एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ने पहुंच गया. पति को काफी समय से पत्नी के अफेयर का शक था. आखिरकार करवा चौथ के दिन उसका शक हकीकत में बदल गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ होटल में देखकर पति ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *