रायपुर जिला NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देशानुसार जिला सचिव सुमित शुक्ला के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध कथित रूप से घृणा एवं पार्टी की छवि धूमिल वाली वीडियो इंस्टाग्राम डाले जाने के विरोध में आज सरस्वती नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
NSUI पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर अंकित शर्मा द्वारा लगातार ऐसे वीडियो एवं पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करना एवं समाज में नफरत का माहौल निर्मित करना है। संगठन ने इस प्रकार की गतिविधियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द के लिए हानिकारक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सुमित शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा के विरुद्ध घृणा फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर समाज में कांग्रेस पार्टी के लिए घृणा फैलाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है।
रायपुर जिला NSUI ने आमानाका थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी व्यक्ति को समाज में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
इस दौरान,दिव्यांश श्रीवास्तव, अनुज सिंह,सुमित शुक्ला,कृष सहारे, सृजन साहू, पुष्पेंद्र जायसवाल एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

