सड़कों से पटरी तक सब डूबा

महाराष्ट्र, गुजरात समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं, आने वाले कुछ और दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। इसके चलते परिवहन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पर खासा असर पड़ रहा है।
भारत में राहत की बारिश लाने वाला मॉनसून का मौसम अब विनाश का कारण बन रहा है। ताजा तस्वीरें बता रहीं हैं कि बारिश से जुड़ी घटनाएं दिल्ली से केरल तक जन जीवन को प्रभावित किए हुए है। वहीं, सड़क से लेकर रेल संपर्क तक खासा असर पड़ा है। वहीं, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में राहत के आसार नहीं हैं।
महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चलीं, जबकि गुजरात और पुणे की ओर जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहीं। गुजरात जाने वाली 39 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र से गुजरात का रुख करने वाली 46 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *