व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, अध्यक्ष ने कहा- छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को मिलेगा समान सम्मान।
माना। माना कैम्प व्यापारी संघ की कमान तापस दास को सौंपी गई है। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद तापस दास ने कहा कि संगठन में छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को समान सम्मान दिया जाएगा। संघ में राजनीति और भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होगी। व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए संघ पूरी मजबूती से काम करेगा।
नई कार्यकारिणी में तरुण साहा को उपाध्यक्ष, अजय राय को सचिव और तरुण डे को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सपन दास को कोषाध्यक्ष तथा संजय साहा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

