आंध्रा का युवक बॉर्डर पार करने की कोशिश में बीकानेर से पकड़ा

बीकानेर.राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास शुक्रवार को पाकिस्तान में घुसने की कोशिश करते हुए आंध्र प्रदेश के एक बीटेक ग्रेजुएट को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम प्रशांत वेदम है, जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है। उसने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह पाकिस्तान में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। वह कथित तौर पर वह एक बार पहले भी बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, प्रशांत वेदम शुक्रवार दोपहर को खाजूवाला में एक बस से उतरा और इंटरनेशनल बॉर्डर की ओर चलने लगा, तभी आर्मी कैंप के चक 17 के पास सैनिकों को उसका व्यवहार संदिग्ध लगा और उन्होंने उसे रोक लिया। थोड़ी देर पूछताछ के बाद उन्होंने उसे खाजूवाला पुलिस को सौंप दिया। खाजूवाला एसएचओ हरपाल सिंह के अनुसार कि प्रशांत वेदम नाम का एक व्यक्ति खुलेआम पाकिस्तान जाने की बात कर रहा था और बॉर्डर पार करने का आसान रास्ता ढूंढ रहा था। आर्मी इंटेलिजेंस को इसकी जानकारी मिली और उसे तुरंत पकड़ लिया गया। उसकी पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले प्रशांत वेदम के रूप में हुई है, जो विशाखापट्टनम से बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर तक आया था। जांच अधिकारियों को शक है कि वह पाकिस्तान लौटने की कोशिश कर रहा था, हालांकि उसके असली मकसद का पता पूछताछ के बाद ही चलेगा। एसएचओ ने आगे बताया कि अब उससे आर्मी और सुरक्षा एजेंसियां ​​मिलकर पूछताछ करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *