राज्य स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बोरिया कला स्कूल का परचम

रायपुर। सावित्रीबाई फूले जन्म जयंती एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बोरिया कला स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सफलता सावित्रीबाई फूले जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बोरिया कला स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान तथा छात्र ऋषव रात्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता एवं व्याख्याता श्रीमती दिव्या त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी प्रकार सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *