अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही है दिन दहाड़े अपराध करने से भी नहीं चूक रहे है ग्रेविटी आयरन एंड पावर ग्राम चांपा के मैनेजर अतुल पांडे ने थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आवेदन देकर बताया है की उनके प्लान्ट के दो कर्मचारी दिन में लगभग 4 . 45 के आसपास बजरंग पावर किरना से काम निपटा कर वापस आ रहे तभी वक्रांगी मिनरल ग्राम टंडवा के पहले दो मोटर सायकल सवार युवको ने बियर की बॉटल से सिर में जानलेवा हमला कर दिए किसी तरह से लहूलुहान हालत में कर्मचारी अपनी जान बचा कर भागे इसके बाद भी हमला करने वाले लोग मोटर सायकल से पीछा करते रहे अतुल पांडे ने थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा ने अपराधियों को पकड़ कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा सत्यम सिंह श्याम ने कहा है की किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जायेगा उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *