भिलाईनगर। जिले में पदस्थ हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने अपनी पदस्थापना के पश्चात प्रदर्शित की गई कार्य शैली से विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते विभागीय अधिकारी कर्मचारी कानून व्यवस्था को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुट गए हैं। खासकर पुलिस विभाग अवैध कारोबार को संचालित करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारों को संचालित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही न करने का खामियाजा भी विभागीय अधिकारी भुगत रहे हैं। इसी परिपेक्ष में गलत दिवस भिलाई तीन थाना क्षेत्र में जुवारिओं की जमी महफिल पर पुलिस विभाग ने दबिश देखकर जुवारिओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में जुआ खेलने का कार्य किया जा रहा था। जिस पर सीसी छावनी सहित विभिन्न थाना के थानेदारों द्वारा छापा मारकर जुवारियों को पकड़ा एवं मोटरसाइकिल सहित नगदी रकम भी जप्त की। भिलाई तीन थाना क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार के प्रति सजता नहीं दिखाने के चलते भिलाई तीन के नगर निरीक्षक महेश ध्रुव को जिम्मेदार मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। अपनी पदस्थापना के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निरीक्षक स्तर के अधिकारी के खिलाफ यह पहली कार्यवाही की गई। इसको देखकर यह संदेश माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल काम में लापरवाही को किसी भी तरह से बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने विभागीय व्यवस्था को चुरस्त- दुरुस्त करने के लिए कदम उठाने का निर्देश पदभार ग्रहण करने के समय ही अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान कर दिया था। उसे अमली जामा पहनने के लिए वे लगातार प्रयास रतहै।
भिलाई तीन के थानेदार को एसएसपी ने किया लाइन अटैच

