सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में धान रोपाई करने आई महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर निवासी 36 वर्षीय सोमारी धान रोपाई के लिए कृष्णपुर गांव आई थी। काम के दौरान वह नहाने के लिए कुएं के पास गई, जहां पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया। बाद में डीडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला हादसा माना जा रहा है।
धान रोपाई के दौरान हादसा: नहाने गई महिला कुएं में गिरी, मौत

