एनीकट में बहने से मछुआरे की मौत, 9 वर्षीय छात्र समेत दो लोग लापता

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक मछुआरे की मौत हो गई है, जबकि चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र और एक अन्य व्यक्ति लापता हैं। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकडऩे के लिए सेमरा एनीकट गए थे। इसी दौरान एनीकट का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रपटे पर तेज बहाव आ गया। पानी के तेज बहाव में बह जाने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार अभियान चलाया और दो दिन की मशक्कत के बाद उनका शव बरामद किया। वहीं, सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ के दौरान एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है। पुलिस सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि लापता छात्र भी उफनते नदी-नालों के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी, नालों और एनीकट के आसपास जाने से बचने की अपील की है। वहीं पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं।
बंछोर
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *