गणित में रौनव का जलवा: 94.5% के साथ हासिल किया पहला स्थान

रायपुर, 1 मई। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षा परिणामों में सालेम इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

गणित संकाय में रौनव सोम ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। अनुकल्प मिश्रा ने 92.7 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान, जयंत चंद्राकर ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कार्तिकेय सिंग 83.7 प्रतिशत के साथ चौथे और पल्लवी तिवारी 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *