97 अंक लाकर हेतल ध्रुव बनीं कक्षा में प्रथम, स्कूल में हो रही सराहना

रायपुर। कल्याण पब्लिक स्कूल की छात्रा हेतल ध्रुव ने 97 अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।बताया जा रहा है कि हेतल ध्रुव कक्षा पहली से लेकर पांचवीं बोर्ड तक लगातार प्रथम श्रेणी बनाए हुए हैं, जो उनकी लगन और प्रतिभा को दर्शाता है। 11 वर्षीय हेतल तीन बहनों में मंझली हैं और पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला में भी विशेष रुचि रखती हैं।उनके पिता मिनेश ध्रुव और माता धनेश्वरी ध्रुव ने बताया कि हेतल एक होनहार बच्ची हैं। विशेष बात यह है कि वह घर पर अधिक पढ़ाई नहीं करतीं और अपना होमवर्क भी स्कूल में ही पूरा कर लेती हैं। घर आने के बाद वह रचनात्मक गतिविधियों, विशेषकर चित्रकला में समय बिताती हैं।परिवार ने बताया कि हेतल शुद्ध शाकाहारी हैं, जबकि घर के अन्य सदस्य मांसाहार पसंद करते हैं। अपनी बेटी की इस सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं और गौरव महसूस कर रहे हैं।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी हेतल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *