ताड़ापाला FOB से डेढ़ किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों की संयुक्त सर्चिंग में मिली बड़ी सफलता, कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में आम नागरिकों को प्रवेश नहीं करने की अपील
बीजापुर। बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत ताड़ापाला FOB के समीप केजी हिल्स के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला पुलिस बीजापुर, केरिपु की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने 5 नवंबर को ताड़ापाला FOB के आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान FOB से लगभग डेढ़ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप तलाशी लेने पर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल सेल मिले। सुरक्षा बलों ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया।

