नागिन’ गाने पर कोबरा सांपों को नचवाने लगे बाराती

भुवनेश्वर.ओडिशा के भद्रक जिले में एक अनोखी और खतरनाक घटना उस वक्त सामने आई, जब एक शादी समारोह में ‘नागिन’ गाने की धुन बजते ही बारातियों के बीच सपेरे ने ज़िंदा कोबरा सांप निकाल लिए और कलाकारों ने उन्हें हाथ में उठाकर नाचना शुरू कर दिया। इस नज़ारे से जहां कुछ लोग हैरान रह गए, वहीं कई घबरा गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। मामला गंभीर होते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गई। बारात धामरा-चांदबली मार्ग से गुजर रही थी, जहां एक सपेरा और दो कलाकार बारातियों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुति दे रहे थे। ये लोग ढोल और अन्य वाद्ययंत्रों की धुन पर बॉलीवुड सॉन्ग ‘नागिन’ गीत पर नाच रहे थे।
हाथ में कोबरा लिए नाच रहे थे
इस दौरान उन्होंने जिंदा कोबरा सांपों को अपने हाथों में उठा रखा था और नाचते हुए उनका प्रदर्शन कर रहे थे। इस घटना से शादी में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
वन विभाग ने शादी से तीन जिंदा कोबरा पकड़े
इसकी जानकारी मिलते ही भद्रक वन्यजीव विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बारात को रोककर तीन कोबरा सांपों को सुरक्षित बचा लिया। वन विभाग के अधिकारी सौभाग्य कुमार साहू ने बताया, “हमने सांपों को जब्त कर लिया है और इसमें शामिल सपेरे की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि जांच में सहायता के लिए विशेष कार्य बल (STF) को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *