रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हुई हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की हुई मौके पर मौत

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह हुए रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी (एसयूवी) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एसयूवी में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक़, एसयूवी में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे. इस दौरान सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में पुलिस मृतकों और घायलों से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *