धमतरी – ग्राम लोहरसी में ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र पोटियाडीह का वार्षिक अधिवेशन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ादेव की पूजा अर्चना के बाद सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया इस दौरान आय-व्यय का ब्यौरा सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई एवं आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित सरपंच,पार्षद,पंच को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डिगेश्वर सलाम ने कहा कि इस पहचान को और आगे बढ़ाने और समाज की विकास के लिए मातृशक्तियों एवं हमारे युवा पीढ़ी को अपनी भूमिका निभाते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करें तो निश्चित ही समाज और आगे जाएगा। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीताराम ध्रुव,विष्णु मरकाम,सचिव शंकर नेताम,सहसचिव टम्मन मरकाम,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नेताम,नरेश उइके,डिगेशवर सलाम,सविता नेताम,मिलेंद्र कुमार नेताम,मोहन मरकाम,मोनिका नेताम,कौशल्या नेताम,साधना मंडावी,मुनिया ध्रुव,सेवादार संत कुमार नेताम,चंदन मंडावी,लीना ध्रुव,ललिता उइके,अनिता ध्रुव,जनक राम नेताम,शंकर लाल ध्रुव,हेमंत सोरी,परमानन्द ओटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
समाज के विकास में मातृशक्ति एवं युवापीढ़ी निभाएं अपनी महती भूमिका :सलाम

