अल्ट्राटेक बैकुंठ मे जवारा विसर्जन एवं श्रीरामनवमी महाआरती सम्पन्न

तिल्दा नेवरा.अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज विधि विधान पूर्वक श्रद्धा भक्ति के साथ जवारा विसर्जन किया गया।श्री बैकुंठेश्वर मंदिर पर श्रीराम नवमी पर विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती कर महा प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर एच आर हैड देवाशीष राय चौधरी, टेक्निकल सेल डी एच अशोक मिश्रा, ई आर हैड उदय लाल, उपस्थित रहे।
श्रीरामनवमी और जंवारा विसर्जन के शुभ अवसर पर एच आर फंक्शन हैड देवाशीष राय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहां कि हम सब पर माता रानी की कृपा एवं भगवान श्री राम जी की कृपा बनी रहे। हम और हमारा यह संयंत्र उन्नति करते रहे। जन-जन की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम की कृपा जगत पर बनी रहे। सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है। श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है।


धार्मिक आयोजन में गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू,ब्रजेश सिंह, शैलेश परमार, अश्वनी सिंह, सुशांता मोहापात्रा, छत्रधारी विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, तुलसी वर्मा, संतोष कुमार साहू, नर्सिंग यदू, मुकेश साहू, दीपक वर्मा, रामकुमार ध्रुव,गोपी कश्यप, महेन्द्र चंद्रवंशी, संदीप सिंह, संजय वर्मा, ईश्वर साहू, तिलक यादव,उत्तम सिंग, ओमप्रकाश सार्वा,आदि। वही महिला वर्ग में श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती शशीकला तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी सिंह,श्रीमती रूखमनी करबीया, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती श्रद्धा कश्यप, सीमा चंद्रवंशी, के आलावा अल्ट्रा टेक बैकुंठ परिवार के अधिकारीयों कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, व क्षेत्रवासियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *