घर के कमरे में मिली 40 वर्षीय युवक की लाश, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

भिलाई उतई थाना क्षेत्र में ग्राम गोड़पेंड्री में एक ( 40 साल ) युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तरिया पारा वार्ड 9 निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल पिता स्व. नेहरू लाल के रूप में हुई है। शनिवार सुबह अपने ही घर के कमरे में उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला परिजनों ने सुबह करीब 5:30 बजे उतई पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और चेहरे पर किसी वजनी चीज से गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गोड़पेंड्री स्थित स्ट्रांग गोल्ड सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था और शराब पीने का आदी था इसी आदत के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। घर में वह अपनी बीमार मां और परित्यक्ता बहन धन्ती धनकर (34 साल ) व उसके बच्चों के साथ रहता था। धन्ती भी चार साल पहले अपने पति टोमन लाल निवासी भरगांव, मोहला-मानपुर को छोड़कर मायके में रह रही थी।परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र शुक्रवार को काम पर नहीं गया था। देर शाम वह नशे की हालत में घर लौटा, खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है उतई थाने पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *