शेख हसीना को वापस भेजने के लिए भारत तैयार?

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत ने दो अहम शर्तें रखी हैं। नई दिल्ली चाहती है कि उनकी वापसी की जिम्मेदारी बांग्लादेशी सेना संभाले और ढाका मौत की सजा के खिलाफ अपील के साथ नए सिरे से निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी दे। क्या दिसंबर में लौटेंगी हसीना?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि भारत उनकी वापसी का रास्ता निकालने के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए दो अहम शर्तें रखी गई हैं। पहली, उनकी वापसी की जिम्मेदारी बांग्लादेश की सेना संभाले और दूसरी, बांग्लादेश सरकार उन्हें नए सिरे से निष्पक्ष सुनवाई का अवसर देने की गारंटी दे।
भारत पिछले कुछ समय से हसीना की सुरक्षित वापसी की संभावनाओं पर काम कर रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर चुकी हैं हसीना

शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। उस समय ढाका में उनके आवास पर गुस्साई भीड़ ने धावा बोल दिया था। इसके बाद वह बांग्लादेशी सेना के विमान से भारत पहुंची थीं।

अब हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जाहिर की है। बीबीसी बांग्ला की 12 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली इस योजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह उनकी सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को लेकर कुछ ठोस आश्वासन चाहती है।

रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्रालय और सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की है और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *