प्रेस क्लब भखारा ने मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
भखारा – नगर पंचायत भखारा में गुरुवार को महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल में प्रेस क्लब भखारा द्वारा कैंडल जलाकर दो मिनट मौन रखकर जम्मू-कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दिया गया।इस अवसर पर अंचल के वरिष्ठ पत्रकार मेहत्तर राम साहू ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार में देश के 26 निर्दोष लोगों को मार दिया गया। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। आतंकियों को फांसी से कम की सज़ा न हो। उन्होंने मृतात्मा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देने वालो में प्रेस क्लब भखारा के अध्यक्ष थानेश्वर साहू,सचिव युगल किशोर साहू,संरक्षक मोहम्मद रशीद,कोषाध्यक्ष खिलेश साहू,सदस्य नितेश मानिकपुरी, दिग्विजय सिंह,सूरज सिन्हा मौजूद रहे।

