जल स्तर गिरने व लो वोल्टेज से नही चल पा रहे है पंप, भर नही पा रही है पानी टंकिया

0 पानी के लिए हाहाकार, टैंकरो से बुझाई जा रही नगरवासियो की प्यास

मोहला :- झुलसा देने वाली धूप एवं भीषण गर्मी में नगरीय निकाय क्षेत्र में नगरवासियो को पेयजल के लिए भीषण संकट का सामना करना पड रहा है। वाटर लेबल डाउन होने से नगर के हर वार्डो में नागरिकों को पानी के किल्लत का सामना करना पड रहा है। जल स्तर गिरने से निकाय क्षेत्र की पानी टंकिया भी बोर से नही भर पा रही और सीधे नलकूप से चलने वाले पंप से भी पेयजल आपूर्ती नही हो पा रही है। इससे नगर पंचायत भी दोनो समय नलो से पेयजल आपूर्ती नही कर पा रही है। इससे नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। इधर पानी नही मिलने से नागरिको का पारा चढ गया हैै और उनका आक्रोश नगर पंचायत पर फूट रहा है।
नगर पंचायत की नई परिषद को गर्मी में नगर के सभी वार्डो में नागरिको को पेयजल आपूर्ती करने में कठिन चुनौतिया का सामना करना पड रहा है। जल स्तर गिरने से निकाय की मुसीबते बढ गई है। बस स्टैन्ड, हडडी गोदाम, मेरेगांव एवं कान्हे की पानी टंकिया वाटर लेबल डाउन होने के कारण भर नही पा रही है। जिससे दोनो समय नलो से पेयजल आपूर्ती करना निकाय के लिए एक बडी समस्या बनी हुई है। परेशानिया इसलिए भी ज्यादा बढी हुई है की पीएचई के समूह जल सयंत्र योजना से अंबागढ चौकी निकाय को नियमित पानी नही मिल पा रहा है। निकाय द्वारा पेयजल संकट से जुझ रहे अधिकतर वार्डो में टैंकरो के माध्यम से सुबह से शाम तक पेयजल आपूर्ती कर रही है लेकिन इसके बाद भी नगर पंचायत को नागरिको के आक्रोश का सामना करना पड रहा है। नगर पंचायत के वार्ड एक की पार्षद खेदीबाई अमिला, वार्ड 2 के पार्षद सुरेश नेताम, वार्ड 4 के पार्षद दिलीप कुंभकार, वार्ड 5 की पार्षद श्रीमती ईश्वरी ध्रुवे, वार्ड 6 के पार्षद विनोद डेहरिया, वार्ड 7 की पार्षद श्रीमती गोपी चंदा देवागन, वार्ड 11 की पार्षद श्रीमती कविता यादव, वार्ड 13 की पार्शद श्रीमती उमा निषाद ने बताया की मार्च महिने से वार्डो में जल संकट की स्थिती है। उन्होने समस्या के निरकारण के लिए सीएमओ व नगर अध्यक्ष से चर्चा की है।
पांच वार्डो में टैंकर से पेयजल आपूर्ती
पेयजल आपूर्ती के लिए नगर पंचायत के 5 वार्ड पुरी तरह से टैंकर पर आश्रित हो गए है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 5, 6 के नागरिको को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड रहा है। यंहा पर पेयजल आापूर्ती सुबह से षाम तक टैंकरो से की जा रही है। इन वार्डो के नागरिको की शिकायत है की उनके घर लगे नलो से उन्हे पानी नही मिल पा रहा है। जबकि सार्वजनीक नल में तो पानी आना ही बंद हो गया है। घर घर टुल्लू पंप लगाए जाने के कारण सार्वजनीक नल एक तरह से बंद हो गए है। वार्ड 4 की निवासी श्रीमती ठाकुर, वार्ड 6 के रामचरण सारथी, ने बताया की नल से तो शाम के समय पानी ही नही मिल रहा है। जबकि सुबह के समय कुछ देर के लिए ही पानी मिलता है उसके बाद बिजली गुल होने पर दोबारा पानी ही नही मिलता है।

0 पीएचई के डब्लूटीपी से पानी नही मिलने से संकट गहराया
ब्लाक के आर्सेनिक प्रभावित ग्रामो में शुद्ध पेयजल आपूर्ती के लिए पीएचई के समूह जल सयंत्र योजना के माध्यम से 23 गांवो में पानी सप्लाई की जा रही है। इस योजना के माध्यम से अंबागढ चौकी निकाय के तीन पानी टंकियो को भी पानी मिलता था लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के चलते पीएचई विभाग नियमित रूप से नगर पंचायत को पेयजल आपूर्ती नही कर रहा है। जिससे नगर पंचायत को अपने नलकूपो माध्यम से ही पानी टंकियो को भरना पड रहा है। लेकिन जल स्तर गिरने व लो वोल्टेज के चलते पंपो के काम नही करने से निकाय समान्य दिनो की तरह पेयजल आपूर्ती नही कर पा रही है। इससे नगर में जल संकट गहरा गया है। इधर नगर अध्यक्ष ने पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री व सहायक अभियंता से मिलकर निकाय को पेयजल समस्या के निराकरण के लिए दोनो समय पेयजल आपूर्ती करने की मांग रखी है।

0 पाईप लाईन में जोडने चार बोर खनन हुआ
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रभावित वार्डो में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए चार स्थानो में बोर कराया है। बताया जाताा है की तीन बोर छग शासन की मदद से नगर के गुप्ता चौक, बजरंग चौक व गांधी चौक तथा एक क्रिकेट मैदाान के समीप कराया गया। इसमें से दो स्थानो में बोर के फेल हो जाने से इसे पाईप लाईन में जोडा नही जा सका है। जबकि दो स्थानो में पाईप लाईन से जोडा जा रहा है। इससे समस्या से आंशिक राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

0 जलकष्ट दूर करने कलेक्टर से अनुदान की मांग
नगर में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने जिले की प्रशासनीक प्रमुख कलेक्टर तुलिका प्रजापति से भेट कर उन्हे नगरवासियो की समस्या बताते हुए जलकष्ट के निराकरण के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग रखी है। नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया की उन्होने कलेक्टर महोदया से आग्रह किया है की यदि अनुदान देना संभव नही है तो कम से कम नगर के तीन या चार स्थानो में बोर कराने की मांग रखी है। जिससे नगरवासियो को गर्मी में पेयजल संकट से थोडी राहत प्राप्त हो। इसके अलावा भी नगर पंचायत अध्यक्ष नगरीय प्रशासन विकास विभाग के शीर्ष अधिकारियाो से भेटकर उनसे जलकष्ट दूर करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चर्चा कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *