शराब दुकान के पास चाकू लहराते बदमाश गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस

भिलाई,। शहर की थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकान में पास चाकू लहरा रहे एक बदमाश् को गिरफ्तार किया है तथा आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का चाकू जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील कुमार पिता ओमप्रकाश सिंह निवासी साकेत नगर कोहका चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया कि दिनांक 07.04.2025 को दोपहर 3.30 बजे एक दध्यराज यादव नामक व्यक्ति शराब दुकान के शर्टर को खोलकर दुकान के पास आकर अश्लील गाली गलौच कर मारने की धमकी देते हुये अंग्रेजी शराब दुकान के स्टॉफ राकेश साहू को हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा अपने पास रखे चाकू को दिखाकर शराब पीने के लिये पैसे का मांग कर रहा था। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में धारा 296,351(2),115(2),119(1) भारतीय न्याय सहिता 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू के संबंध में पता तलाश कर किया गया और आरोपी को चिखली दुर्ग बस स्टैण्ड के पास पकड़ा गया जो कि अपने घर उडि़सा भागने की फिराक में था। आरोपी से पुछताछ कर उसके पास से एक स्टील को चाकू को जप्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। उक्त आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू के अपराधिक गतिविधियों में अकुंश लगाने हेतु एवं सत्त निगाह रखने हेतु आरोपी को चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला को गुण्डा लिस्ट में लाया गया है। जिनके विरूद्व पूर्व में भारतीय दण्ड सहिता के तहत् 06 प्रकरण एवं 03 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया है। जिसके द्वारा अपने कृत्यो में सुधार नही लाने के कारण आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू को ग्राम जुनवानी मेन रोड में जुलुस निकाल गया है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *