विसर्जन कुंड में 4200 छोटी, 1800 बड़ी गणेश प्रतिमाएं विसर्जित

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में महादेवघाट के पास नगर पालिक निगम रायपुर के विसर्जन कुंड में श्री गणेश विसर्जन चल झांकी के आयोजन के साथ ही विसर्जन कुंड के तट पर चारो ओर श्रद्धालुओ का मेला लगा हुआ है। अब तक दोपहर तक लगभग 4200 छोटी और 1800 बडी श्री गणेश की मूर्तियो का श्रद्धालुजनो द्वारा सादर श्रद्धापूर्ण विसर्जन विसर्जन कुंड में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत ईको फेण्डली पद्धति से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किया जा चुका है एवं यह कम निरंतर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से ही लगभग 80 श्री गणेश मूर्तियों का नगर निगम के विसर्जन कुंड में श्रद्धापूर्ण विसर्जन श्रद्धालुओ द्वारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *