माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं में बड़ी गड़बड़ी के बाद अब अमेरिका में विमान सेवाएं ठप हो गई हैं। यूएस फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पूर देश के एयरपोर्ट्स पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। बताया गया गया है कि क्षत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में संचार संबंधी तकनीकी खराबी की वजह से यह कदम उठाया गया है। अमेरिका के परिवहन विभाग के प्रमुख सीन डफी ने बताया है कि ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में संचार संबंधी दिक्कत की वजह से ही नेशनल ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया गया गया। वहीं अब कहा गया है कि दोबारा विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। किसी भी तरह के साइबर अटैक से इनकार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक पहले से जो विमान हवा में हैं वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। लेकिन जो विमान ग्राउंड पर हैं उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। एक अमेरिकी पत्रकार ने बताया कि रोलिंग फ्रेक्वंसी में दिक्कत की वजह से यह कदम उठाया गया है। दरअसल जिस रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ कम्युनिकेशन करत हैं, वही बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे में विमानों को उड़ाना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि जो नोटिस जारी किया गया है उसमें सारी बातें स्पष्ट नहीं की गई हैं। यह भी नहीं बताया गया है कि फिर से विमान सेवाएं कब शुरू होंगी।

