रायपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

नवापारा राजिम: खनिज विभाग रायपुर ने महानदी के पितईबंद और लखना ,पारागांव क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। लंबे समय से पीतईबंद में रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध रेत खनन और परिवहन कर रहे थे। गरियाबंद जिले के पीतईबंद से हाइवा वाहनों के जरिए रेत को रायपुर जिले के लखना कोलियारी तक ले जाया जा रहा था। माफिया प्रशासन की नजरों से बचने के लिए गरियाबंद और रायपुर जिले की सीमाओं का फायदा उठाते थे।
लेकिन इस बार खनिज विभाग ने सख्ती दिखाते हुए पीतईबंद में नदी पर अवैध रेत खनन के लिए बनाए गए रैंप और सड़क को जेसीबी से खोदकर तहस-नहस कर दिया। इसके साथ ही लखना पारागांव में भी अवैध रेत खनन के रैंम को 13 जगहों पर तोड़ा गया। इस कार्रवाई में उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे, सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, खनिज निरीक्षक जागृत गायकवाड़ और स्तुति निगम, सर्वेयर रघुनाथ भारद्वाज, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, बेलचंदन, केशरवानी, जितेंद्र, गोलू वर्मा, दया साहू, लुकेश वर्मा, रिजवान खान और चंद्रकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *