तिल्दा। सिलयारी के मंडी प्रांगण में आयोजित भव्य तीज मिलन महोत्सव में छत्तीसगढ़ की जनप्रिय राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने मातृशक्ति एवं बहनों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। तीज जैसे पारंपरिक पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों में अपनापन, समाज में एकता और हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा का छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों और लोकपर्वों में निरंतर सहभागिता मातृशक्ति एवं प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती है। जनभावनाओं और लोकपरंपराओं से उनका यह निरंतर जुड़ाव निश्चित रूप से उन्हें जनमानस के और करीब लाता है।
महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद एवं व्यंजन प्रतियोगिताओं ने उत्सव में उल्लास और उमंग के रंग भर दिए। मातृशक्ति एवं बहनों के स्नेह और आत्मीयता से यह आयोजन और भी यादगार बन गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल नितिन गोरीशंकर अग्रवाल सह-संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ रायपुर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चन्द्रवंशी , ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गौरी साहू सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षगण, क्षेत्रीय नेतागण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी आयोजकों, मातृशक्ति एवं समस्त ग्रामीणजनों को भव्य तीज मिलन महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

