पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा किया गया थाना सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा थाना सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा थाना सिटी कोतवाली मैं उपस्थित समस्त पुलिस स्टाफ से सामान्य चर्चा कर उनका परिचय लिया गया। तत्पश्चात थाने में संधारित समस्त रजिस्टर, गुण्डा/निगरानी चेक रजिस्टर, सस्पेक्ट रजिस्टर, अल्फाबेटिकल रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, मुसाफिरी रजिस्टर आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन कर पंजी का सही रुप से संघारण एवं इंद्राज करने के संबंध में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली से थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों, गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटर के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना का निरीक्षण कर जप्ती माल का थाना में सही रखरखाव करने का हिदायत देते हुए संपूर्ण थाना परिसर, मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। वहीं अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संयमित व्यवहार करते हुए तथा उनके आवेदन/रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही कर, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं इसके आसपास चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *