अपने जन्मदिवस पर रानी सौरभ जैन ने मरीजों, नवजात शिशुओं एवं कुपोषित बच्चों के बीच बांटी खुशियां

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा पहुंचकर सेवा और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। वहीं नवजात शिशुओं की माताओं को उपहार किट भेंट कर शिशुओं के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को खिलौने एवं आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा कि जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करने का भी अवसर है। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस सेवा कार्य में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई और उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर बीजेपी नेता राम पंजवानी नरेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद डा लक्ष्मण साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *