नवनिर्मित बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी

भोपालपटनम!बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भोपालपटनम(पटेल पारा) मे नवनिर्मित मंदिर मे स्थापित भगवान बालाजी का दर्शन कर क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की विदित हो कि भोपालपटनम पटेल पारा निवासी दिलीप कोराम ने अपनी धर्मपत्नी की मनोकामना पूरी करने के लिये मंदिर का नवनिर्माण कराया है हालंकि यह मंदिर का निर्माण जन सहयोग से ही संभव हुआ है इस मंदिर निर्माण के लिये विधायक विक्रम मंडावी ने भी आर्थिक सहयोग किया है मंदिर मे भगवान बालाजी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पहुँचकर विधायक विक्रम मंडावी ने भगवान बालाजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, पुरषोत्तम खत्री, सतेंद्र पंत, ज्योति कुमार अधिवक्ता, सुनील उद्दे,भोपालपटनम नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष बोरे, विजार खान,अरुण वासम, आशा आत्मकुरी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *