सुशासन तिहार में पूर्व विधायक लेखराम साहू ने त्रुटि सुधार की लगाए आवेदन

भखारा – छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है और सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं व सुझाव के लिए 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चौपाल लगाया गया।सुशासन तिहार के तहत आवेदन लगाए जाने की आखिरी दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने नगर पंचायत भखारा के द्वारा लगाए चौपाल में पहुंचकर अपने कृषि भूमि की त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिया। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने चौपाल में लगाये आवेदन में जिक्र किया है कि ग्राम-भठेली में स्तिथ उनकी कृषि भूमि खसरा क्रमांक- 485 पूर्व में इनकी खसरा क्रमांक- 355,रकबा 14 डिसमिल था जबकि बंदोबस्त में त्रुटिवश खसरा क्रमांक- 485 का रकबा को 14 डिसमिल के स्थान पर 2 आर.ए 5 डिसमिल कर दिया गया है जिसे सुधारकर पुराने रिकार्ड के अनुसार से 14 डिसमिल करने के लिए आवेदन लगाया है।नगर पंचायत भखारा के द्वारा लगाए गए चौपाल में पार्षद मेघनाथ साहू एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *