तिल्दा नेवरा -.तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के गड़रिया नाला के पास युवक का शव होने की सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची युवक सिर में पत्थर मार कर हत्या किया गया है। घटनास्थल पर खून से सना बड़ा पत्थर रखा हुआ है साथ ही पैकेट नमकीन भी रखा हुआ है। मृतक की पहचान लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट पिता स्व बलदाऊ भट्ट ग्राम सांकरा निवासी के रूप में की गई है। नेवरा पुलिस मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस जानकारी के हिसाब से राजू भट पिता बलदाऊ भट ग्राम संकरा का रहने वाला है पता चला है। मंत्रालय में चपरासी का काम करता था

पिछले पंद्रह दिन से काम पर नहीं जा रहा था सिंचाई विभाग में अपने पिता की जगह अनुकंपा में लगा था कल गांव में ही इसके चाचा बलराम राव के यहां शादी में गया था आपको बता दे की कल तुलसी के सिर्वे खार में भी एक लाश मिली थी शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक को मार कर वहीं खेत में फेंक दिया गया है। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है। आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहा है।वहीं लाश के बगल में दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, व जॉब कार्ड भी पड़ा हुआ है। मृतक युवक के एक हाथ में टैटू बना हुआ है जिसमें जीपी लिखा हुआ है। साथ ही एक आधार कार्ड में छोटू सरदार,एवं एक आधार कार्ड में गोविंदा पांडे लिखा हुआ है।नेवरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि यह दोनों घटना पिछले 24 घंटे में ही हुई है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. जिसका नतीजा है कि क्षेत्र में आए दिन हत्या, अनाचार, लूट और चोरी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है.

