VIP रोड हादसा : 3 घायल युवकों में से एक की हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड पर बीते 5 फरवरी को हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है. मृतक अरुण विश्वकर्मा (25 वर्ष) का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया. हादसे में अन्य घायल ललित चंदेल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि नीलकमल साहू की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं इस मामले में आरोपी उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य (39 वर्ष) 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *