वडोदरा. गुजरात के वडोदरा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में टूट गया। व्यस्त रहने वाले इस पुल के टूटने से कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोगों को बचाया गया है।
गुजरात के वडोदरा में अचानक बीच से टूट गया पुल, कई गाड़ियां नदी में गिरीं; 2 की मौत

