इजरायल और हिज्बुल्लाह में सीजफायर के बावजूद जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है- इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के दो बड़े सुरंग का पता लगाया है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के इस अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है. सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से की है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि कनतारा इलाके में इन सुरंगों को एक “बहुत बड़े धमाके” से उड़ाया गया. इजरायली सेना ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया कि यह सुरंग अंदर से दिखती कैसी है. इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को लगभग 10 साल में बनाया गया था. ये सुरंग जमीन के अंदर कुल मिलाकर 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी. बताया गया है कि यह सुरंग इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सेना का कहना है कि वहां स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक और ऐसे उपकरण मिले, जिनसे हिज्बुल्लाह के लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे.
इजरायल ने हिज्बुल्लाह की 2 सुरंग की तबाह!

