निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, 17 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

रायपुर। जय श्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रतिदिन ध्वजा रोहण,राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान कौशल्या माता विहार सेक्टर 13 रायपुर मे जोन 10 के अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी जी,(हमारे छत्तीसगढ़ बनाने मे अहम योगदान देने वाले, छत्तीसगढ़ बनाने में भागीरथ प्रयास करने वाले माटी पुत्र, पितामह कहना भी गर्व कि बात है ) डॉ. उदय भान सिंह जी चौहान ने ध्वजा रोहण किया l इसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया l उसके पश्चात 17 प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l जो की 1600 मीटर की दौड़ 100 मीटर की दौड़ ऊंची कब लंबी कूद गोला फेंक बीम आदि में प्रथम स्थान आये थे l संस्थान में ट्रेनिंग कर रही श्रीमती जास्मीन निषाद एक बच्चे की माँ होते हुए भी 1600 मीटर की दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त की जो की काबिले तारीफ है l संस्थान के संस्थापक पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा ने जोन 10 के अध्यक्ष को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 02 पोर्टेबल यूरिन खासकर छात्राओ के लिए मांग किया l जिसे जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी जी ने सहर्ष स्वीकार कर अतिशीघ्र देने की वादा किया l संस्थान मे 80 वां स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया जो मन मोह लिया l संस्थान के संस्थापक पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा ने बताया कि आज से 7 वर्ष पहले 15 अगस्त 2020 को यह नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण कमल विहार में शुरू किया गया था, और इस निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने निःशुल्क ट्रेनिंग करके आर्मी नेवी एयरफोर्स सीआरपीएफ बीएसएफ सीजी पुलिस वनरक्षक सब इंस्पेक्टर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं l जो कि यह संस्थान की बहुत बड़ी उपलब्धि है l इस अवसर पर श्री राजेंद्र अग्रवाल जी श्री मेवा लाल सिन्हा जी श्री प्रेमनाथ सिन्हा जी श्री अखिलेश सिंह जी श्री सूरज वर्मा जी श्री परमजीत सिंह जी श्री चंद्रकांत वर्मा जी डॉक्टर सुजीत परिहार जी श्रीमती दुलारी देवी सिन्हा जी श्रीमती झसी साहू जी श्रीमती सुषमा पटनायक जी श्री अनिल वर्मा जी श्री हीरा सिंह ठाकुर जी श्री ईश्वर वर्मा जी श्री नीरज साहू जी छत्तीसगढ़ न्यूज़ के श्री पांडे जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक और लगभग 80 स्टूडेंट्स उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *