ग्राम तुलसी में सृजन समाज सेवी संस्था के ‘क्रांति सदन’ का भूमिपूजन संपन्न

तिल्दा-नेवरा। ग्राम तुलसी में सृजन समाज सेवी संस्था (तिल्दा-नेवरा) के प्रस्तावित कार्यालय ‘क्रांति सदन’ के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, अनिल अग्रवाल, सौरभ जैन, रानी जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व सरपंच अनुराधा वर्मा ने बताया कि इस भवन के लिए भूमि वर्षों पहले उनके कार्यकाल में सुरक्षित की गई थी। उन्होंने कहा कि अब सृजन समाज सेवी संस्था तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को अपना स्थायी कार्यालय एवं गतिविधियों के संचालन के लिए स्वयं का स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ‘क्रांति सदन’ के निर्माण को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा संस्था के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *