सालों से लंबित मांग हुआ पूरा तिल्दा में 36 करोड़ रुपए से बनेगी नई सड़के

तिल्दा औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद से सड़के की स्थिति हुई थीं जर्जर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले हर काम हो रहा साय साय

तिल्दा.तिल्दा नेवरा के बी एन बी प्रांगड़ में लगभग 36 करोड़ की सड़क निर्माण की उपमुख्यमंत्री अरूण साव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मंत्री टंक राम वर्मा, के उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया
डिप्टी सीएम अरुण साव ने करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। इनमें सालों से लंबित सरोरा मार्ग, सरोरा से बिनायका मार्ग पुल पुलिया सहित लगभग 1032.78 लाख़ रुपए एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा सासाहोली मार्ग कुल लंबाई लगभग 11 किमी का जीर्णोधार और चौड़ीकरण के लिए 2663.28 लाख़ रुपए शामिल है।कार्यक्रम का आयोजन तिल्दा लोक निर्माण विभाग जिला रायपुर ने किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लगभग 36 करोड़ की लागत से बनने जा रही सड़कों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा थे।


डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा क्षेत्र में सालो से लोग सड़क का मांग कर रहे थे जिसे मात्र 18 महीने में पुरा करते हुवे सड़कों का भूमिपूजन आज हुआ। लगभग 36 करोड़ की लागत से ये सड़कें बनेगी। ये बहुप्रतीक्षित सड़कें है लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों व क्षेत्र के विधयक व विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा के मांग पर ये सड़कें स्वीकृत हुई हैं। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण होगा। टंकराम वर्मा बहुत ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कर रहे हैं

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण होने से लोगों को न केवल आगे जाने की सुविधा होगी बल्कि उद्योग, व्यापार भी बढ़ेगा। क्षेत्र के विकास में ये चारों सड़कें महत्वपूर्ण योगदान देगी। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प से हम सभी रूबरू है ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सहित आतंकवाद के अकाओ को भारत का सीधा जवाब मिला जिससे तिलमिला उठे हैं अब भारत की ओर आंख उठाने की किसी में हिम्मत नही विश्व के बड़े से बड़े देश भारत से मित्रता चाहता है

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है, लगातार गांव का व शहरों का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो रहा है। मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। बलौदाबाजार के तिल्दा वासियों को हमेशा लगता था की तिल्दा में ध्यान नहीदीया जाता तिल्दा मेरी धड़कन है विधानसभा के क्षेत्र वासियों को आज करोड़ों की सौगात मिली ही। सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मोदी जी और विष्णूदेव सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र को सवारने का कार्य करेंगे

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर कार्य सायं सायं गति से पूर्ण हो रहे हैं। जनता को लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। सबका विकास हो रहा है, यही तो विष्णु का सुशासन है।
इस दौरान नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर, टिकेश्वर मनहरे जनपद अध्यक्ष तिल्दा, शेल महेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य, चंद्रकला खुमान वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दl राम पंजवानी रानी सौरभ जैन ईश्वर यदु सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *