पंकज शर्मा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रायपुर दिनांक 19 जून। डूंडा शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर पिछले चार-पांच दिन से आंदोलनरत कालोनीवासी एवं बस्तीवासियों ने छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुनकर कलेक्टर ने जांच कराकर शराब दुकान कहीं और शिफ्ट करनेे का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्व में उक्त दुकान डूंडा बस्ती में खोली गई थी, स्थानीय लोगो के विरोध पर उक्त दुकान कालोनी के नजदीक खोल दी गई है। शिक्षण संस्थान, मंदिर एवं रिहायशी ईलाके में शराब दुकान के खुलने से युवा वर्ग में बिगाड तो पैदा होगा ही साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को भी अनेक असुविधाओं का सामना करना पडेगा तथा इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होगी। स्थानीय लोगो ने अपनी आवाज को मुखर करते हुये कहा कि शासन तत्काल इस पर कार्यवाही कर शराब दुकान को शिक्षण संस्थान, मंदिर एवं रिहायशी इलाके से कहीं दूर स्थानांतरित करें अन्यथा हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रहास निर्मलकर, सजमन बाग, तीरथ यादव, सूरज जांगडे, सुरेश धीवर, चोवाराम साहू, पवन साहू, मोती साहू, धीरज जैन, राजेश साहू, पुरूषोत्तम साहू, अजय जांगडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *