तिल्दा नेवरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जगह-जगह दीपोत्सव, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

तिल्दा नेवरा, रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 17 सितंबर की शाम तिल्दा नेवरा नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचल में भव्य दीपोत्सव मनाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, नगर के सभी शिक्षण संस्थानों और शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों ने अपने-अपने स्थानों पर आशीर्वाद के दीये जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हुआ आयोजन

शाम ठीक 7 बजे नगर के अनेक सार्वजनिक चौक, तालाबों और मंदिर परिसरों में एक साथ दीप प्रज्जवलित किए गए। मुख्य रूप से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, गांधी चौक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, अटल परिसर, शासकीय बी.एन.बी. हाई स्कूल नेवरा सहित नगर के चारों ओर सैकड़ों दीपक जलाए गए।

दीयों की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा। लोगों ने भारत माता की जय और मोदी जी को बधाई के नारे लगाए। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की सराहना की और देश की प्रगति के लिए उनके कार्यों को याद किया।
पंजवानी परिवार में भी आशीर्वाद का दीपक जलाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *