घटनास्थल – पनियाजोब रेल्वे स्टेशन से पनियाजोब रेल्वे फाटक के बीच का ।
डोंगरगढ़/बोरतलाव -पनियाजोब रेल्वे स्टेशन से पनियाजोब रेल्वे फाटक के बीच का 30 से 35 वर्ष के अज्ञात युवक की ट्रेन से गिर जाने से मौत की सूचना का मामला सामने आया है। पानियाजोब स्टेशन प्रबंधक दुजे लाल धुर्वे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे स्टेशन मास्टर बोरतलाव द्वारा एक लिखत मेमो सूचना द्वारा थाना बोरतलाव में सूचना प्रदान की है कि किया कि 17 सितंबर गुरुवार के प्रात: लगभग 4.00 बजे से 8.00 बजे पनियाजोब रेल्वे स्टेशन से पनियाजोब रेल्वे फाटक के मध्य बिजली खंम्बा क्रमांक 937/34 कि0मी के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 30-35 वर्ष अज्ञात ट्रेन में सफर करते समय गिर कर मृत्यु हुआ है शव रेल्वे डाउन लाईन बिजली खंम्भा क्रमांक 937/34 किमी के पास पडा है। कि रिपोर्ट पर लिखित आवेदन मेमो नकल रिपोर्ट पर थाना बोरतलाव (C.G) द्वारा शव पंचनामा कार्यवाही में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में पोस्टमार्टम करा मर्चुरी में ले जाया गया है। पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि अज्ञात शव की पहचान होते ही थाना बोरतलाव सहित स्टेशन मास्टर पानियाजोब में सूचना प्रदान कर सहयोग करें।

