तिल्दा नेवरा .संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के सयुक्त तत्वाधान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कड़ा रोष प्रकट किया। दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन, एवं उनकी टीम की बहनों एवं युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा एवं उनकी टीम के सदस्यों के साथ किया गया। कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पर एकत्रित हुईं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। कुछ देर बाद महिला भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण जिला की महामंत्री श्रीमती स्वाति वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलाऔर कहा कहा, “कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति का अपमान किया है। 33 साल तक महिला आरक्षण बिल को लटकाने वाली कांग्रेस आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कानून बनाया है, तो उसका विरोध कर रही है। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर करता है।”
प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात तो करती है, लेकिन संसद में महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती।
भाजपा महिला मोर्चा नेत्री ज्योति नागवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 06 ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आए, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका समर्थन नहीं किया। उनका कहना था कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
भाजयुमो तिल्दा शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन में भाजपा संगठन की पूरी ताकत दिखी। शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन,जिला पंचायत सदस्य स्वाती वर्मा., ज्योति नागवानी,मंजू तिवारी, देवकी बाघमार, मनीशा वर्मा,अरविन्द वर्मा , सौरभ जैन,मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद मनीष शर्मा प्रिया सिरमौर,
संतोष यदु, धर्मेंद्र डहरिया, जयेश पैकरा, ज्योति नागवानी, पारुल अग्रवाल, लक्ष्मी वैष्णव, नरसिंह वर्मा, दिनेश पंजवानी, गौरव अग्रवाल, आदर्श वर्मा, मनोज साहू, दीपक वर्मा, भोला निषाद, मधु कोसले, महामंत्री सुरेश वर्मा, गोपाल साहू, यशवंत सेन, रेवा राम धीवर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

