माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है और सदैव बना रहेगा। — टंक राम वर्मा

तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने खेत में स्वयं धान की रोपाई एवं मताई कर खेती से अपने गहरे जुड़ाव का परिचय दिया। स्वयं कृषक होने के नाते उन्होंने खेत की मिट्टी को अपने हाथों से स्पर्श करते हुए कहा कि खेती उनके लिए केवल आजीविका नहीं, बल्कि आत्मीयता, परंपरा और गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा, “माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है और सदैव बना रहेगा। खेत की मिट्टी से जुड़कर अन्न उगाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।”
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि देश के किसानों के खेतों में लहलहाती फसल केवल अन्न नहीं, बल्कि उनके सपनों, अथक परिश्रम और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद होती है। किसानों की मेहनत ही देश की समृद्धि का आधार है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि, खुशहाली और कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *